Posts

Showing posts from December, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यशस्वी के धनी उत्तम जी पुण्य तिथि पे नमन

Image
 5 दिसम्बर/पुण्य-तिथि  यशस्वी व्यक्तित्व के धनी उत्तमचंद इसराणी                   उत्तम चंद जी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक का काम ऐसे समर्पित लोगों के बल पर खड़ा है, जिन्होंने गृहस्थ होते हुए भी अपने जीवन में संघ कार्य को सदा प्राथमिकता दी। ऐसे ही एक यशस्वी अधिवक्ता थे श्री उत्तमचन्द इसराणी। श्री इसराणी का जन्म 10 नवम्बर, 1923 को सिन्ध प्रान्त में सक्खर जिले की लाड़काणा तहसील में स्थित गाँव ‘मियाँ जो गोठ’ (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। बालपन में ही वे संघ के स्वयंसेवक बन गये थे।  उन दिनों सिन्ध में मुस्लिम गतिविधियाँ जोरों पर थीं। पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए मजहबी गुंडे रात भर हिन्दू बस्तियों में घूमते थे। ऐसे में हिन्दू समाज का विश्वास केवल संघ पर ही था। शाखा पर सैकड़ों स्वयंसेवक आते थे। शायद ही कोई हिन्दू युवक ऐसा हो, जो उन दिनों शाखा न गया हो। पर इसके बाद भी देश का विभाजन हो गया। कांग्रेसी नेताओं की सत्ता लिप्सा ने सिन्ध, पंजाब और बंगाल के करोड़ों हिन्दुओं को अपना घर, खेत, कारोबार और वह मिट्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिय...