विश्व की सबसे बड़ी पर्यावरण के पहल 500 करोड़ पेड़ लगाने पे कार्य कर रही धरती फाउंडेशन
धरती फाउंडेशन के द्वारा विश्व के सबसे बड़ी पर्यावरण के पहल पे कार्य कर रही हैं. कुनाल कुमार ✍️ धरती फाउंडेशन 2016 से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। 2018में कवि निशांत भारद्वाज के द्वारा पूरे बिहार में 1000 किलोमीटर की साईकल यात्रा किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि किसानों को खेती के लिए पानी की समस्या। इस अभियान के तहत इन्होंने 200 बिहार के गावों को भ्रमण किया एवं जलासय और रेन वाटर हार्वेसिटिंग पे जोर दिया। धरती फाउंडेशन भारत नदी अभियान को लेकर कार्य कर रही जिसके अंतर्गत मिशन 500 करोड़ वृक्षारोपण की मुहिम को चलाया जा रहा है। इसे पूरा करने की का निर्णय संस्था के द्वारा 2021-50 तक रखा गया है। संस्था ख़ासकर नदियों के संरक्षण को लेकर कर कर रही है। नदियों के तट पर वृक्षारोपण करना एवं पर्यावरण के संरक्षण को लेकर कार्य करना सबसे अहम है। आज धरती फाउंडेशन 3 लाख वृक्षारोपण कर चुकी है।